पार्षद राकेश चौहान ने कहा कि महापौर और उप-महापौर संवेदनहीन हैं। मालरोड पर हादसे का शिकार हुई महिला के परिजनों से मिलने तक का समय नहीं है। दोनों दफ्तर से भी गायब हैं।
कांग्रेस के पांच पार्षदों ने भाजपा की इंजनघर पार्षद आरती चौहान को उप-महापौर बनाने के लिए लिखित में समर्थन देने का दावा किया है। समर्थन देने वालों में पार्षद राकेश चौहान, सिमी नंदा, सुषमा कुठियाला, दिवाकर शर्मा और अर्चना धवन शामिल हैं।
कांग्रेसी पार्षद मेयर और डिप्टी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं। ऐसे में भाजपा पार्षद आरती को समर्थन देकर उन्हें प्रस्ताव लाने के लिए राजी करने की कोशिश है।
नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि मुझे जानकारी नहीं थी कि कांग्रेसी पार्षद मिलने आ रहे हैं। मैं पहले मुख्यमंत्री के हेली टैक्सी वाले कार्यक्रम में थी।
इसके बाद अनाडेल, लोअर बाजार समेत कुछ वार्डों में जाकर लोगों की शिकायतें सुनीं। दोपहर तीन बजे दफ्तर पहुंचीं और फाइल निपटाईं। दफ्तर आने से ज्यादा जरूरी जनता की शिकायतें सुनना था।