फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमारहट्टी में भवन गिरने के मामले की जांच को कांग्रेस ने बनाई कमेटी

Wed, 17 Jul 2019 05:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोलन जिले के कुमारहट्टी में भवन गिरने के मामले की जांच के लिए अपने स्तर पर एक कमेटी गठित की है। जांच कमेटी इस घटना के कारणों और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो, इसके लिए अपने सुझाव देगी।

विज्ञापन


कमेटी को एक माह में रिपोर्ट देने को कहा गया है। कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि पांच सदस्यीय कमेटी का सोलन के विधायक डॉ. धनीराम शांडिल को अध्यक्ष बनाया गया है। विनोद सुल्तानपुरी, शिव कुमार, राजेश शर्मा कमेटी के सदस्य बनाए गए हैं।

रमेश चौहान को सदस्य सचिव मनोनीत किया गया है। किमटा ने बताया कि प्रदेश सोलन-परवाणू फोरलेन निर्माण के चलते इस मार्ग पर सड़क की स्थिति और इसके साथ हो रहे व्यवसायिक निर्माण पर भी एक विस्तृत रिपोर्ट और सुझाव देने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेब के समर्थन मूल्य में पचास पैसे की बढ़ोतरी नाकाफी : राठौर

 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सेब के समर्थन मूल्य में की गई 50 पैसे की बढ़ोतरी को बागवानों के साथ किया गया  मजाक करार दिया है। राठौर ने कहा कि वर्तमान समय में बागवानों को अपनी फसल तैयार करने के लिए भारी महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।

जीएसटी के चलते सेब से संबंधित पैकिंग से लेकर फफूंदनाशक दवाइयाें के दाम बढ़ गए हैं। फसलों को मंड़ियों तक पहुंचाने के लिए किराया भी कई गुणा बढ़ गया है। ऐसे में सेब कासमर्थन मूल्य कम से कम 10 रुपये होना चाहिए।

कुलदीप राठौर ने कहा कि सेब बहुल इलाकों में बहुत जगह सड़कों की हालत खराब पड़ी है। सेब को मंडियों तक पहुंचाने वाले ट्रक और गाड़ियों के मालिक खराब सड़कों पर गाड़ियां भेजने को मना कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें