फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के 13 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष घोषित

Sat, 17 Oct 2020 05:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस मुख्यालय
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग ने प्रदेश के सभी 13 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष यादविंद्र गोमा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर की संतुति के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष नितिन राउत ने अपनी स्वीकृति दे दी है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी गई हैं।

विज्ञापन


शिमला ग्रामीण का भूपेंद्र कौशल, शिमला शहरी मनु भाटिया, किन्नौर रोशन लाल नेगी, सिरमौर हरि दास बनॉल्टा, सोलन रविंद्र कुमार बंसल, बिलासपुर रमेश चंद कौंडल, हमीरपुर होशियार सिंह, कांगड़ा संजय भाटिया, चंबा जितेंद्र सूर्या, मंडी नरेश चौहान, कुल्लू बुद्धि सिंह, लाहौल-स्पीति कर्मवीर और ऊना का रविकांत बस्सी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गोमा ने इन नियुक्तियों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष डॉ. नितिन राउत, राष्ट्रीय समन्वयक प्रमोद कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का आभार जताया है।

विज्ञापन

ई-विस्तारक योजना शिमला संसदीय क्षेत्र के जिला प्रभारी नियुक्त

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया ने बताया कि भाजपा की ई-विस्तार योजना शिमला संसदीय क्षेत्र में सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों में पूर्ण योजना के साथ चल रही है। इसके शक्तीकरण को 570 कार्यकर्ता जमीन पर उतर चुके हैं। गुलेरिया ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शिमला संसदीय क्षेत्र में संगठनात्मक जिलों के प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।

महासू जिला का प्रभारी प्रदेश सचिव बिहारी लाल शर्मा, शिमला जिला के प्रभारी प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल तथा भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख एवं हिमाचल प्रदेश विस्तारक योजना के पालक राजपाल सिंह को जिला सोलन के प्रभारी एवं सिरमौर जिला का प्रभारी शिशु भाई धर्मा को नियुक्त किया है। ये नियुक्तियां केवल ई-विस्तारक योजना की दृष्टि से की गई हैं। पुरुषोत्तम गुलेरिया एवं संसदीय क्षेत्र के विस्तारक प्रियव्रत शर्मा विस्तारक योजना की दृष्टि से पूरा संसदीय क्षेत्र देखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें