फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने दिया इस्तीफा, जानें वजह

Tue, 19 Mar 2024 05:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है। विक्रम चौधरी प्रदेश सरकार की कारगुजारी से नाखुश हैं। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को इस्तीफा दिया। 
विज्ञापन
कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने दिया इस्तीफा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है। विक्रम चौधरी प्रदेश सरकार की कारगुजारी से नाखुश हैं। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को इस्तीफा दिया। जुलाई 2022 में उनकी कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति हुई थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार को 15 माह का समय बीत गया है, लेकिन ओबीसी राज्य आयोग और हिमाचल प्रदेश ओबीसी वित्त निगम के चेयरमैन की अभी तक नियुक्ति नहीं हो पाई। ओबीसी प्रमाण पत्र की वैद्यता बढ़ाने की मांग भी पूरी नहीं हो पाई है। 418 प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं, लेकिन इसमें ओबीसी वर्ग से महज आठ सदस्य हैं।

Trending Videos

उच्च शिक्षा और सरकारी नौकरी में भी ओबीसी को 18 फीसदी आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस कारण इस वर्ग के लोगों में सरकार के प्रति खासी नाराजगी है। इन सभी मांगों के चलते विक्रम चौधरी ने चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है।

 

विक्रम स्व. चौधरी सरवण कुमार के बेटे हैं। चौधरी सरवन कुमार मलोग गांव के रहने वाले थे। वे 1977 से 1982 तक विधानसभा अध्यक्ष और स्वास्थ्य तथा आबकारी एवं कराधान मंत्री रहे। चौधरी सरवण कुमार के नाम पर ही हिमाचल प्रदेश कृषि विवि पालमपुर का नामकरण हुआ है।
विज्ञापन

विक्रम ने कहा कि ओबीसी वर्ग की मांगों को इस सरकार में पूरा नहीं किया जा सका है। इसके चलते समुदाय के लोग उनसे बार-बार सवाल पूछ रहे थे। जब मांगें ही पूरी नहीं होंगी तो पद पर बने रहने का कोई फायदा नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें