फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीती बाजी हारी भाजपा, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस की बीना धीमान बनीं अध्यक्ष

Wed, 20 Jan 2021 09:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सुजानपुर (हमीरपुर)/बिलासपुर
विज्ञापन
सुजानपुर नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष बीना धीमान, कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा, अभिषेक राणा व अन्य पार्षद शहर में विजयी रैली निकालते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर परिषद सुजानपुर, नयना देवी और घुमारवीं में भाजपा को झटका लगा। सुजानपुर में बहुमत के बावजूद भाजपा जीती बाजी हार गई। भाजपा ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर दावा ठोका, लेकिन अल्पमत वाली कांग्रेस ने जादुई आंकड़े को छूकर अपनी पार्टी की बीना धीमान को नप अध्यक्ष बना दिया। निर्दलीय पवन कुमार सुजानपुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष बने हैं। क्रॉस वोटिंग और भितरघात के कारण भाजपा के अरमानों पर पानी फिर गया। विधायक राजेंद्र राणा की चाणक्य नीति के आगे भाजपा की रणनीति फेल हो गई। 

विज्ञापन


नगर परिषद के कुल 9 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बराबर 4-4 प्रत्याशी पार्षद बने। वार्ड सात से पवन निर्दलीय जीते। उन्हें मंडल भाजपा ने अपने खेमे में मिलाकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के समक्ष पांच पार्षदों के साथ अपना आंकड़ा बहुमत के लिए जुटा लिया, लेकिन बुधवार को क्रॉस वोटिंग से भाजपा के हाथ से अध्यक्ष पद छिटक गया। हालांकि, नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष पवन को भाजपा अभी भी अपना मानकर चल रही है। उधर बिलासपुर जिले के घुमारवीं नगर परिषद में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग के गृह क्षेत्र में भाजपा को झटका लगा है। यहां कांग्रेस ने निर्दलीय पार्षदों को आगे कर भाजपा को मात दी। निर्दलीय पार्षद रीता सहगल को अध्यक्ष और श्याम शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया। श्री नयनादेवी नगर परिषद में भी कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने गए हैं। उधर अभी तक भाजपा का 24 और कांग्रेस का 7 निकायों पर कब्जे का दावा किया जा रहा है।


नादौन नपं में भाजपा के तरुणअध्यक्ष, योगराज बने उपाध्यक्ष  
 नगर पंचायत (नपं) नादौन में बुधवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव ने रोमांच पैदा कर दिया। कांग्रेस शहरी इकाई अध्यक्ष और निर्दलीय पार्षद शम्मी सोनी ने अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित पार्षद तरुण कपिल के नाम का प्रस्ताव रखा। शम्मी वार्ड-6 से चुनाव जीते हैं। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान उनके नाम का समर्थन नहीं किया था। उपाध्यक्ष पद के लिए योगराज के नाम का प्रस्ताव वार्ड-2 की पार्षद उषा सोंधी ने किया। इस तरह अध्यक्ष पद पर तरुण तथा उपाध्यक्ष पद पर योगराज की ताजपोशी हुई। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

मैहतपुर बसदेहड़ा नप में भाजपा के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष

नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा हो गया है। यहां सर्वसम्मति से वार्ड 8 की पार्षद अंजू बाला को अध्यक्ष, वार्ड-9 से अजय कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया है। 

मंडी जिले में दो-दो निकायों पर भाजपा-कांग्रेस का कब्जा
मंडी जिले में बुधवार को नेरचौक, सरकाघाट नगर परिषद में भाजपा और जोगिंद्रनगर नगर परिषद और नगर पंचायत रिवालसर में कांग्रेस ने बाजी मारी है। 

डलहौजी नगर परिषद पद पर भाजपा के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष
 डलहौजी नगर परिषद में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। बुधवार को भाजपा समर्थित पार्षद रानी शर्मा  अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर संजीव पठानिया काबिज हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें