हिमाचल के भोरंज उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब कांग्रेस डॉ. अनिल को टक्कर देने वाला उम्मीदवार उतारेगी। कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति ने टिकट के लिए नौ आवेदकों में से पांच को शॉर्ट लिस्ट कर लिया है।
कांग्रेस टिकट के लिए पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रोमिला, पूर्व मंत्री धर्म सिंह चौधरी के पुत्र नीरज चौधरी, एपीएमसी के चेयरमैन प्रेम कौशल, प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष सुरेश कुमार, सुक्रांत भाटिया, ओमप्रकाश धीमान, डॉ. रमेश डोगरा, अनिल चौधरी और बलदेव चंद ने आवेदन किया था। डॉ. रमेश डोगरा पिछले वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के प्रत्याशी थे।
पढ़ना न भूलें- भोरंज उपचुनाव के लिए ये हैं भाजपा के दावेदार
कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि प्रदेश चुनाव समिति ने इनमें से प्रेम कौशल, सुरेश कुमार, नीरज चौधरी, प्रोमिला देवी और रमेश डोगरा के नाम ही आलाकमान को भेजे हैं। बता दें कि भोरंज से छह बार भाजपा विधायक रहे आईडी धीमान का 15 नवंबर को निधन होने के बाद यह सीट खाली चल रही थी।