प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने बिलासपुर जिले को 170, चंबा 188, हमीरपुर 80, कांगड़ा 152, कुल्लू 66, लाहौल-स्पीति 22, मंडी 318, शिमला 196, सिरमौर 148, सोलन 150 और ऊना को 54 पद आवंटित किए हैं।
जेबीटी के कुल 1544 पदों पर भर्ती की जानी है। 50 फीसदी पद बैचवाइज और 50 फीसदी पद चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से भरे जाने हैं। बैचवाइज भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर चुके प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने आयोग से भर्ती करवाने को अभी तक आयोग को आवेदन नहीं किया है।
भर्तियों को लेकर शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा बुधवार को हाईकोर्ट में शपथपत्र देंगे। इसके माध्यम से बताया जाएगा कि कितने नए पद भरे जा रहे हैं और कितने पद रिक्त हैं।
एक्स सर्विसमैन के परिजनों के लिए आरक्षित पदों पर नियुक्त हुए टीजीटी को पद ग्रहण करते समय शपथपत्र भी देना होगा। इसके माध्यम से बताना होगा कि उनके परिवार में कोई भी व्यक्ति राज्य या केंद्र सरकार के विभाग में कार्यरत नहीं है।