फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूलिनी मेले का समापन : ठोडो मैदान से मालरोड तक उमड़ी भीड़, तिल धरने को जगह नहीं

विज्ञापन
मां शूलिनी मेले में पुराने उपायुक्त चौक के पास उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
बारिश और उमस के बीच भी नहीं थमा उत्साह, भंडारों, झूलों और खरीदारी ने बढ़ाया मेले का रंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राष्ट्र स्तरीय मां शूलिनी मेले के अंतिम दिन दूरदराज क्षेत्र से लोग सोलन शहर पहुंचे। सपरून चौक से लेकर मालरोड, मुख्य बाजार, राजगढ़ मार्ग, ठोडो मैदान पूरी तरह से पैक रहे। कई जगहों पर लोगों को आने-जाने में धक्का-मुक्की का सामना भी करना पड़ा। शहर में हालात ये हो गए कि तिल धरने की जगह तक नहीं बची। रविवार को सुबह 9:00 बजे मालरोड पर भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे शहर की ओर आने वाले निजी व सरकारी बसें क्षेत्रों से पैक होकर आने लगी। दोपहर 12:00 बजे आसमान में घने काले बादलों ने डेरा जमाया और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब 2:30 बजे फिर से मौसम खराब हुआ और करीब 15 मिनट जम कर बारिश हुई, जिसके बाद धूप खिली, इससे काफी ज्यादा उसम भी बढ़ गई। इसके बावजूद लोगों के जोश में कोई कमी नहीं दिखा दी। लोग धीरे-धीरे कर गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। शहर में लोगों की इतनी आवक हो गई कि सुरक्षा व्यवस्था को भी चप्पे-चप्पे से देखना पड़ा।
स्वयंसेवियों ने दी बेहतरीन सेवाएं
मां शूलिनी मेले के तीन दिन एनएसएस, एनसीसी, आईटीआई संस्थान, मां शूलिनी सेवा ट्रस्ट, आपदा मित्र समेत अन्य स्वयंसेवियों ने बेहतरीन सेवाएं दी। एंबुलेंस निकालने समेत भीड़ को कंट्रोल करने में भी स्वयंसेवियों ने अपनी भूमिका निभाई। साथ ही लोगों की सेवा में भी तत्परता के साथ कार्य किया।
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर खाकी की तैनाती
सोलन। शहर में रविवार भीड़ अधिक हो जाने से पुलिस ने भी मुस्तैदी दिखाई। चप्पे-चप्पे पर खाकी की तैनाती रही। हर एक गतिविधि पर पुलिस ने सीसीटीवी नजर कैमरे के माध्यम से नजर बनाई। ठोडो ग्राउंड में इंस्टाल किए कैमरे निगरानी की गई।
मेले के अंतिम दिन भी लगे भंडारे
सोलन। शहर में मेले के अंतिम दिन भी सुबह से लेकर रात तक भंडारे लगे रहे। सर्कुलर सड़क के समीप पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ लोगों ने उठाया। इसके अलावा शहर में भंडारे में छोले-पूरी, छोले-कुलचे, जूस, आइसक्रीम, फ्रूट चाट, टिक्की, पाव-भाजी, हलवा, चने, लड्डू, पानी पुरी समेत कई भंडारे लगाए गए। भंडारे में लंबी लाइनें भी देखने को मिली।
जमकर हुई खरीदारी
सोलन। मेले में लगे स्टॉल में भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस बार मेले के कपड़ा, घर के सजावट के लिए सामान, खिलौने समेत अन्य की खरीदारी की गई। इसी के साथ जंक फूड कॉर्नर में भी लोगों की भीड़ उमड़ी देखी गई। लोगों ने मेले का लुत्फ उठाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन

झूला झूलने के लिए लगी लंबी लाइनें
सोलन। ठोडो मैदान में लगे झूलों को झूलने के लिए लोगों की लंबी लाइनें लगी रही। बच्चों से लेकर बड़ों में खूब उत्साह देखने को मिला। इस बार किश्ती, चंडोल, टॉय ट्रेन, मिक्की माउस, समेत अन्य झूले भी लगे। इसमें लोगों ने खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें