मां शूलिनी मेले के दौरान बच्चों के फिसलने के झूले से निकली हवा। संवाद
सोलन। मां शूलिनी मेले के तीसरे दिन ठोडो मैदान में मुख्य गेट के पास बच्चों के फिसलने के लिए लगाए गए मिक्की माउस (झूले) की अचानक से हवा निकल गई। इस दौरान कुछ बच्चे झूले के नीचे ही दब गए। बच्चों को जल्द से जल्द झूले से बाहर निकाला गया। इस दौरान अभिभावकों ने भी बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठाए। ऐसे में झूले के आसपास लोगाें की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर बाद झूले को ठीक कर दोबारा से हवा भरी गई और बच्चों के लिए शुरू किया गया।