हिमाचल में चार जुलाई से जारी कंप्यूटर शिक्षकों की हड़ताल समाप्त हो गई है। 176 दिन तक क्रमिक अनशन पर रहे कंप्यूटर शिक्षकों को सोमवार शाम मुख्यमंत्री ने अनशन स्थल पर जाकर अनुबंध नीति बनाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान युकां अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कंप्यूटर शिक्षकों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद कंप्यूटर शिक्षकों ने 176 दिन से जारी अपनी हड़ताल वापस ले ली है। शिक्षकों का कहना कि अनुबंध नीति बनाए जाने के सरकारी आदेश प्राप्त होते ही स्कूलों में सेवाएं देना शुरू कर दी जाएंगी।
संघ के अध्यक्ष जगदीश शर्मा और प्रवक्ता राजेश शर्मा ने बताया कि सोमवार शाम करीब पौने छह बजे शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के दौरे से लौटते वक्त मुख्यमंत्री विधानसभा के समीप जारी कंप्यूटर शिक्षक संघ के क्रमिक अनशन स्थल पर पहुंचे।