फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: नियमित करने की मांग को लेकर कंप्यूटर शिक्षक संघ प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Sat, 16 Nov 2024 01:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को अध्यक्ष सुमन ठाकुर के नेतृत्व में यहां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की तथा उन्हें अपनी सेवाओं को नियमित करने सहित विभिन्न मांगों से अवगत कराया।
विज्ञापन
कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को अध्यक्ष सुमन ठाकुर के नेतृत्व में यहां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की तथा उन्हें अपनी सेवाओं को नियमित करने सहित विभिन्न मांगों से अवगत कराया।

विज्ञापन


 मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार विधि विभाग की राय लेने के बाद उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी तथा उनके हितों को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाही की जाएगी। 

सुमन ठाकुर ने कहा कि वे पिछले 24 वर्षों से सरकारी स्कूलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार को उनकी सेवाओं को नियमित करने का आग्रह किया। इस अवसर पर सचिव शिक्षा राकेश कंवर, संघ के राज्य समन्वयक अजीत धीमान तथा संघ के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम से मिले बद्दी के नए एसपी
मुख्यमंत्री सुक्खू से बद्दी के नए एसपी विनोद धीमान ने शनिवार सुबह सचिवालय में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने अहम जिम्मेदारी सौंपने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें