फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिसी की मांग पर सचिवालय के बाहर हल्ला बोलेंगे कंप्यूटर शिक्षक

Mon, 01 Aug 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कंप्यूटर शिक्षक कंपनी के तहत सरकारी स्कूलों में सेवाएं नहीं देंगे। रविवार को कंप्यूटर शिक्षक महासंघ की बैठक में यह फैसला लिया गया। निर्णय लिया कि 3 अगस्त को शिक्षक पॉलिसी की मांग पर सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कंप्यूटर शिक्षक चौड़ा मैदान में एकत्र होंगे। इसके बाद शिक्षा निदेशालय के बाहर प्रदर्शन कर सचिवालय के बाहर हल्ला बोलेंगे।
विज्ञापन


रविवार को कांगड़ा जिले के कंप्यूटर शिक्षक क्रमिक अनशन पर बैठे। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार शिक्षकों के लिए पॉलिसी नहीं बनाती, कोई भी शिक्षक स्कूल में सेवाएं नहीं देगा।  कंप्यूटर शिक्षकों ने कंपनी को दिए गए एक साल के सेवा विस्तार की भी निंदा की है।

शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने कहा कि कंपनी पहले से ही शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही है। तनख्वाह तक नहीं दी जा रही। कंपनी लगातार शिक्षकों का शोषण कर रही है। तनख्वाह की बात की जाए तो कंपनी के अधिकारी सरकार तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बात करने को कहते हैं।
विज्ञापन


कंप्यूटर शिक्षक बीते 15 साल से सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं। सरकार से हर बार शिक्षकों के लिए पॉलिसी बनाने का आश्वासन दिया, लेकिन कोई पॉलिसी नहीं बनाई गई। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें