फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर शेयर किया पीएम मोदी का आपत्तिजनक फोटो, धर्मशाला में शिकायत

Tue, 09 Apr 2019 10:18 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

जिला कांगड़ा भाजपा महामंत्री चंद्र भूषण नाग ने धर्मशाला पुलिस थाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया में वायरल हो रहे कथित आपत्तिजनक फोटो के विरोध में शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


शिकायत में कांगड़ा निवासी पर आरोप लगाए गए हैं। भाजपा महामंत्री ने कहा है कि रविवार के दिन करीब दो बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक आपत्तिजनक पोस्ट फेसबुक पर डाली गई।

इसमें प्रधानमंत्री के हाथों में पाकिस्तान मुस्लिम लीग का झंडा दिखाया गया। उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप जड़ा है कि यह फोटो कांगड़ा के एक पूर्व महाधिवक्ता ने वायरल की है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उनकी छवि को खराब करने का प्रयास किया गया है। एसएचओ धर्मशाला थाना सुनील राणा ने कहा कि उनके पास शिकायत आई है। मामले की छानबीन कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें