फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव की चुनाव आयोग में शिकायत

Fri, 02 May 2014 09:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल भाजपा ने राज्य के कार्यवाहक मुख्य सचिव पी. मित्रा की शिकायत भारत निर्वाचन आयोग से कर दी है। नई दिल्ली भेजी शिकायत में भाजपा राज्य सचिव त्रिलोक जमवाल ने कहा है कि पी. मित्रा कांग्रेस को चुनावी लाभ दिलवाने के लिए इलेक्शन प्रोसेस को प्रभावित कर रहे हैं।
विज्ञापन


वह भाजपा की ओर से चुनाव लड़ रहे नेताओं पर जबरन झूठे केस बनवा रहे हैं, ताकि कांग्रेस पार्टी को फायदा हो। भाजपा का आरोप है कि प्रेम कुमार धूमल और अनुराग ठाकुर पर केस बनाने के लिए पहले उन्होंने राजस्व सचिव के नाते केस मूव किया।

फिर गृह सचिव होने के नाते विजिलेंस से जांच करवाई और फिर खुद ही मुख्य सचिव होने के नाते अभियोजन मंजूरी की फाइल राज्यपाल से खुद राजभवन जाकर करवाई। 600 पन्नों की विजिलेंस चार्जशीट भी उन्होंने महज कुछ घंटों में ही पढ़ ली और फैसला भी ले लिया।
विज्ञापन


इसके बाद जब आईएएस अफसरों ने कुछ अधिकारियों को निशाना बनाने का विरोध किया तो उन्होंने एसोसिएशन की बैठक में अफसरों को धमकाया। भाजपा ने कहा है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरिंद्र चौहान इस बैठक में थे, इसलिए उनसे ये बातें कन्फर्म की जा सकती हैं।

भाजपा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि निष्पक्ष चुनाव के लिए पी. मित्रा को मुख्य सचिव के पद से हटाया जाए। इस बारे में जब मुख्य सचिव से बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे किसी शिकायत पत्र की प्रति नहीं मिली है। जब मिलेगी तो जवाब देंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें