फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सामुदायिक केंद्र 10 साल में तैयार, अब सुविधाओं पर फिर इंतजार का ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
खास
विज्ञापन


टुटीकंडी वार्ड में नगर निगम ने तैयार किया है सामुदायिक केंद्र, अब उद्घाटन न होने से छह महीने से लटका है ताले
लोग कार्यक्रमों के लिए काट रहे नगर निगम के चक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के टुटीकंडी में आम जनता के लिए सामुदायिक केंद्र बनाने में नगर निगम को दस साल लग गए। अब जब यह केंद्र बनकर तैयार हो गया है तो उस पर ताला जड़ दिया गया है। छह महीने से केंद्र का उद्घाटन नहीं हो पा रहा है। इससे लोग परेशान हैं।

शादी समारोह समेत अन्य कार्यक्रमों के लिए लोगों को निजी बैंक्वेट हॉल बुक करवाकर जेब ढीली करनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि इस केंद्र के निर्माण के लिए दस साल इंतजार किया। अब जब यह तैयार हो गया है तो नगर निगम इसे शुरू नहीं कर रहा है। नगर निगम के सामुदायिक केंद्रों में शादी समेत अन्य समारोह करवाने के लिए 10 से 15 हजार रुपये शुल्क लिया जाता है। वहीं निजी बैंक्वेट हॉल में इन समारोहों के लिए 50 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक शुल्क देना पड़ रहा है। शादी और त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ कई लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचकर सामुदायिक केंद्र की बुकिंग के लिए आवेदन कर चुके हैं, लेकिन नगर निगम अभी मंजूरी नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


साल 2016 में टुटीकंडी में इस सामुदायिक केंद्र का निर्माण शुरू किया था। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बने इस भवन में पार्किंग के साथ दो बड़े हॉल और कुछ कमरों की सुविधा दी गई है। नगर निगम मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से इसका उद्घाटन करवाना चाह रहा है, लेकिन इसके लिए समय नहीं मिल पा रहा है। छह महीने से इसका उद्घाटन लगातार टल रहा है। जनता परेशान है। लोगों को महंगाई के दौर में शादी समारोह समेत अन्य कार्यक्रमों के लिए निजी बैंक्वेट हॉल पर अधिक खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



जल्द मिलेगी सुविधा : उप महापौर
नगर निगम की उप महापौर एवं टुटीकंडी वार्ड से पार्षद उमा कौशल ने कहा कि सामुदायिक केंद्र तैयार है। इसका जल्द उद्घाटन किया जाना है। उन्होंने कहा कि लोग समारोह के लिए आवेदन कर रहे हैं, लेकिन जब तक इसका उद्घाटन नहीं हो जाता, तब तक इसकी मंजूरी नहीं मिल पाएगी। प्रयास है कि जल्द इसका उद्घाटन किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें