फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के हर विधानसभा क्षेत्र में बनेगा सामुदायिक भवन

Wed, 21 Aug 2019 07:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री लोक भवन योजना के तहत सामुदायिक भवन का निर्माण करेगी। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने यह जानकारी पांवटा साहिब विधायक सुखराम चौधरी की ओर से पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018-19 में यह योजना शुरू की है। जिला कांगड़ा के विधानसभा क्षेत्र नूरपुर में सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ कर नींव स्तर तक कार्य पूरा कर लिया गया है।

तीन विधानसभा क्षेत्रों बैजनाथ, झंडूता और नाचन में सामुदायिक भवन का शिलान्यास कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 15 विधानसभा क्षेत्रों में भवन निर्माण के लिए भूमि चयन प्रक्रिया जारी है, जिसको लेकर विभाग निरंतर समीक्षा कर रहा है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गोल्डन चांस पास करने पर उसी साल नहीं मिलेगी अगली कक्षा में एडमिशन

जमा एक कक्षा को गोल्डन चांस में पास करने पर उसी साल जमा दो कक्षा में विद्यार्थियों को एडमिशन नहीं मिलेगी। कांग्रेस विधायक धनीराम शांडिल के सवाल के लिखित जवाब में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने यह जानकारी दी।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि स्कूल शिक्षा, परीक्षा नियम संशोधित जुलाई 2017 में स्पष्ट किया गया है कि गोल्डन चांस में परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को अगले शैक्षणिक सत्र में आगामी कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें