फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां होगी राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारतीय क्षेत्र चार की कार्यशाला, 7 राज्य होंगे शामिल

Thu, 13 Sep 2018 09:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विधान सभा 22 से 23 सितंबर तक राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारतीय क्षेत्र चार के पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन एवं कार्यशाला आयोजित करने जा रही है।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर, गुजरात, राजस्थान तथा मध्य प्रदेश राज्य शामिल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारतीय क्षेत्र की अध्यक्षा व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन करेंगी।

विधानसभा अध्यक्ष डा राजीव बिंदल ने बताया कि 22 सितंबर को कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मान समारोह के साथ होगा। इस अवसर पर सचिव, संसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार राष्ट्रीय ईविधान  प्रणाली पर अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन


बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधान सभा द्वारा स्थापित देश की पहली ई विधान प्रणाली का सदन में प्रदर्शन किया जाएगा तथा इस दौरान ई विधान प्रणाली के प्रभाव एवं लाभ के बारे विस्तृत जानकारी दी जायेगी।

इसके अलावा सम्मेलन के दौरान भारत में  लोक सभा और राज्य विधान सभाओं के एक साथ चुनाव तथा मादक पदार्थों का बढ़ता सेवन  दुष्प्रभाव एवं समाधान पर भी चर्चा होगी। 

विज्ञापन

विभिन्न राज्यों से ये करेंगे शिरकत

बिन्दल ने कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारतीय क्षेत्र चार के पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए पंजाब विधान सभा के अध्यक्ष राना के पी सिंह, उपाध्यक्ष सरदार अजायब सिंह, हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष कंवर पाल, उपाध्यक्ष संतोष यादव, गुजरात विधान सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी तथा जम्मू एवं कश्मीर के अध्यक्ष डॉ निर्मल सिंह भी सम्मेलन में भाग लेंगे।इसके अलावा गुजरात विधान सभा के सदस्य संजय भाई सोलंकी, जानखनाबेन पटेल, दुष्यंत भाई आर पटेल, हरियाणा विधान सभा के सदस्य गीता भूक्कल, चौधरी जाकिर हुसैन, धनश्याम दास, पंजाब विधान सभा के सदस्य अमित विज, प्रो बलजिंदर सिंह, सरदार हरिंद्र पाल सिंह तथा जम्मू एवं कश्मीर विधान सभा के सदस्य बशीर अहमदूर, जावेद हुसैन बेग तथा रनबीर सिंह पठानिया भी सम्मेलन में शामिल होंगे।

बिन्दल ने कहा कि पीठासीन अधिकारियों  के इस सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश संसदीय समूह के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश संसदीय समूह के उपाध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, संसदीय कार्य मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश संसदीय समूह कार्यकारी समिति के सदस्य सुरेश भारद्वाज तथा हिमाचल प्रदेश संसदीय समूह कार्यकारी समिति के सदस्य कर्नल इन्द्र सिंह, राकेश पठानिया, सुरेश कुमार कश्यप, राजेन्द्र सिंह राणा तथा जीत राम कटवाल भी मौजूद रहेंगे। इस सम्मेलन में लोक सभा की महासचिव स्नेहलता श्रीवास्तव, संसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के सचिव, सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी तथा सम्मेलन में भाग लेने वाली सभी राज्य विधान सभाओं के सचिव भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें