फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: समाजसेवियों और आम लोगों ने हाथ में कटोरा लेकर विधायकों के लिए मांगी भीख

Wed, 04 Sep 2019 05:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना/सोलन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सदन में माननीयों के यात्रा भत्ते की बढ़ोतरी का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को ऊना बाजार में एक समाजसेवियों ने सांकेतिक विरोध के तौर पर कटोरा लेकर भीख मांगी। लोगों से कहा गया कि यह भीख उन विधायकों के लिए मांगी जा रही है, जिन्होंने विधानसभा में भत्ते बढ़ाने के विधेयक को समर्थन देकर पास कराया।

 

समाजसेवी संजय शर्मा उर्फ बड़का भाऊ ने अपनी टीम के साथ ऊना बाजार और सरहदी कस्बे मैहतपुर में भीख मांगते लोगों से कहा कि विधायक अति निर्धन हैं, बढ़ाए गए वेतन भत्तों से उनका गुजारा संभव नहीं है। लिहाजा उनके नाम पर एक-एक रुपये का अंशदान करें। इस दौरान कारोबारियों ने संजय शर्मा का समर्थन करते हुए उन्हें एक रुपया दान में दिया।

विज्ञापन

 

संजय शर्मा ने कहा कि एक ओर प्रदेश कर्ज में डूब रहा है, कर्मचारियों की पेंशन बंद कर दी गई है और वहीं दूसरी तरफ विधायक अपनी मौज मस्ती के लिए कई गुना भत्ते बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़का भाऊ टीम पूरे प्रदेश में एक आंदोलन के तहत विधायकों द्वारा बढ़ाए गए भत्तों का विरोध कर रही है। इस मौके पर उनके साथ कमल राणा, रूपेश नेहरू आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन

मॉलरोड पर विधायकों के लिए मांगी भीख

solan - फोटो : अमर उजाला
सोलन के  मॉलरोड पर विधायकों की गरीबी हटाओ को लेकर भीख दो अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों से एक रुपये भीख मांगकर विधायकों के लिए धन जुटाया गया। हिमाचल में मानसून सत्र के दौरान विधायकों, मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का यात्रा भत्ता बढ़ाया गया है। जिसका आम जनता विरोध कर रही है।

लोगों ने सोलन के मॉलरोड पर लोगों से एक रुपये की भीख मांग अपना गुस्सा निकाला।  लोगों ने बताया कि मंत्रियों के भत्ते बढ़ाए जाने से लोगों में रोष है। लोगों ने कहा कि उक्त सभी का भत्ते बढ़ाने का विधेयक इतनी जल्दी पारित हो गया, अगर जनता के काम भी जल्दी हो तो आमजन भी संतुष्ट रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें