फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी इलाके में घुसे हाथी, मकान तोड़ने की कोशिश, लोगों ने भाग कर बचाई जान

Wed, 04 Sep 2019 05:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के राजाजी पार्क से बहराल इलाके में घुस आए हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों का जोड़ा पहले रिहायशी इलाके में बाड़ रौंदकर एक घर परिसर में घुसा और फिर मकान को तोड़ने की कोशिश की।

विज्ञापन


डर के मारे घर में मौजूद सदस्यों ने भाग कर जान बचाई। तड़के सवा तीन बजे की इस घटना से सहमे इन लोगों ने पड़ोसियों के घर शरण लेकर हाथियों के जाने का इंतजार किया। इसके बावजूद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। 

बहराल के ग्रामीणों के अनुसार पंचायत के एक रिहायशी घर में हाथी रात को करीब सवा तीन बजे आ धमका। खिड़की से देखने पर हाथी होने का पता चला। प्रेम सिंह व प्रमोद सिंह के रिहायशी मकान को हाथी के जोड़े ने तोड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन


इस दौरान घर में मौजूद परिवार सदस्यों ने कर किसी तरह भागकर पड़ोसियों के घर शरण ली। यह हाथी यमुना नदी बेसिन के रास्ते से यहां दाखिल हुए थे। मकान की दीवारें और एक स्कूटी को तोड़ने की कोशिश करने के बाद हाथी चले गए। इस घटना के बादे से पूरा परिवार सहमा हुआ है।

Trending Videos
विज्ञापन

 स्थानीय पंचायत के उप प्रधान राजेंद्र सिंह, जरनैल सिंह व नानकू राम समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि उत्पाती हाथी जान के लिए आफत बन रहे हैं। प्रशासन व वन विभाग की तरफ से सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जानी चाहिए।

पिछले सप्ताह भी उत्तराखंड राजाजी पार्क से बहराल व सतीवाला में हाथियों ने रात को  प्रवेश किया था। इस दौरान बहराल सतीवाला निवासी कौशल्या देवी पत्नी स्वर्गीय जाति राम की एनएच किनारे बनी कच्ची दुकान तोड़ दी थी।

उधर, ग्राम पंचायत बहराल जगजीत कौर ने कहा कि पंचायत क्षेत्रों में हाथी का उत्पात मचा रहे हैं। मंगलवार रात हाथी ने एक घर को काफी क्षति पहुंचाई है। भयभीत परिवार ने रात को भाग कर पड़ोसी के घर पूरी रात बिताई।

हाथियों के उत्पात से अब जान माल की क्षति की चिंता ग्रामीणों को सताने लगी है। फसलों को भी भारी नुकसान हो रहा है। इस बारे में विभागीय अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें