फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG New Price : हिमाचल में सस्ता हुआ व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर, जानें नए दाम

Thu, 01 Sep 2022 05:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर सस्ता हुआ है। घरेलू एलपीजी सिलिंडरों के दामों में इस माह कोई बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
एलपीजी सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर 91 रुपये सस्ता हुआ है। सितंबर में कारोबारियों को सिलिंडर खरीदने के लिए 2,047 रुपये चुकाने होंगे। घरेलू एलपीजी सिलिंडरों के दामों में इस माह कोई बदलाव नहीं हुआ है। होम डिलिवरी सहित उपभोक्ताओं को 1,155 रुपये में घरेलू एलपीजी सिलिंडर मिलेगा।

विज्ञापन


उधर, प्रदेश में कामधेनु दूध के दाम में दो रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। एक सितंबर से बढ़े हुए दाम लागू हो गए हैं। कामधेनु हितकारी मंच ने इससे पहले 3 मार्च को दो रुपये प्रतिलीटर दूध के बढ़ाए थे। प्रदेश में 19 अगस्त को वेरका कंपनी ने प्रतिलीटर दूध के दाम दो रुपये बढ़ाए थे। अब कामधेनु संस्था ने भी दाम में बढ़ोतरी करने की घोषणा कर दी है।

कामधेनु संस्था प्रदेश भर में दूध की सप्लाई करती है।  कामधेनु दूध की सप्लाई बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, सोलन, शिमला जिलों के साथ चंडीगढ़ में जाती है। कामधेनु हितकारी मंच के नानक सिंह ने कहा कि दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी की गई है। यह एक सितंबर से लागू होगी। संस्था ने दुग्ध उत्पादक परिवारों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें