फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में कूड़ा तो इन नंबरों पर करें शिकायत

Tue, 28 Oct 2014 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में खुले में कूड़ा फेंकने वालों के नगर निगम चालान करेगा। ‘अमर उजाला सरोकार’ अभियान पर कड़ा संज्ञान लेते हुए महापौर संजय चौहान ने यह फैसला लिया है। महापौर ने सभी शहरवासियों से डोर टू डोर आने वाले गारबेज कलेक्टरों को भी कूड़ा देने की अपील की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि शहर को स्वच्छ बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेवारी है। कहा कि अगर किसी क्षेत्र में नियमित तौर पर कूड़ा नहीं उठ रहा तो उसकी शिकायत की जानी चाहिए। महापौर ने स्वास्थ्य शाखा को भी अपनी ड्यूटी गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं।

संजय चौहान ने कहा है कि यहां-वहां कूड़ा फेंकने वाले लोग वातावरण को दूषित करते हैं। महापौर ने शहरवासियों से खुले में कूड़ा फेंकने वाले लोगों की शिकायत करने की भी अपील की है। महापौर ने बताया है कि दो साल पहले शहर से रोजाना करीब 35 टन कूड़ा एकत्र होता था।
विज्ञापन


आज की तारीख में 75 टन कूड़ा रोजाना जमा होता है। समय के साथ शहर में सफाई को लेकर व्यापक बदलाव आया है लेकिन अभी और अधिक प्रयासों की जरूरत है।

सफाई नहीं होने पर करें शिकायत
डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन के तहत अगर आपके घर से सैहब सोसायटी का कर्मी नियमित तौर पर कूड़ा उठाने नहीं आता है तो इसकी शिकायत नगर निगम में कर सकते हैं। कोई कर्मी अधिक फीस की मांग करता है तो उसकी शिकायत भी की जा सकती है।

सेनेटरी इंस्पेक्टर शिकायत को अनसुना करते हैं तो अधिकारियों से भी लोग संपर्क कर सकते हैं। ड्यूटी में कोताही बरतने वालों के खिलाफ विभागीय कार्र्रवाई होगी। सैहब सोसायटी के रैन बसेरा स्थित आफिस के फोन नंबर 2655130 सहित मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. उमेश कुमार भारती के फोन नंबर 94181 20302 और प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर डा. डीपी सिंह के फोन नंबर 94180 83977 पर भी लोग शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें