फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पैतृक गांव बिगड़ी पहुंचे हास्य अभिनेता कृष्णा अभिषेक

विज्ञापन
बॉलीवुड के हास्य अभिनेता कृष्णा अभिषेक पहुंचे अपने पैतृक गांव धामी
विज्ञापन
पहाड़ी वेषभूषा में डाली नाटी, कुलदेवता कुरगन के चरणों में नवाया शीश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। बॉलीवुड के हास्य अभिनेता कृष्णा अभिषेक रविवार को शिमला से करीब 20 किलोमीटर दूर धामी स्थित अपने पैतृक गांव बिगड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने कुलदेवता कुरगन की विशेष पूजा में भाग लिया और देवता के चरणों में शीश नवाया।
विज्ञापन

इस दौरान कृष्णा अभिषेक पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए और ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाटी भी डाली। उन्होंने गांव में बने अपने दादा, पिता और चाचा के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कृष्णा अभिषेक ने बताया कि बहुत कम लोगों को जानकारी है कि उनका संबंध धामी से है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से उनका गहरा जुड़ाव है। वे बचपन में गर्मियों की छुट्टियों के दौरान पूरा महीना यहां बिताते थे। उन्होंने यह भी कहा कि अगली बार वह अपने बच्चों को भी अपने पैतृक गांव लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें