फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कोटशेरा कॉलेज में पीजी के तीन कोर्स शुरू करने की नहीं मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार और शिक्षा विभाग से मंजूरी मिलने पर ही आगे बढ़ पाएगी प्रक्रिया
विज्ञापन

जुलाई से शुरू होता है पीजी कोर्स का नया बैच
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा चौड़ा मैदान में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 से तीन स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स शुरू करने के लिए सरकार और शिक्षा विभाग से मंजूरी अब तक नहीं मिली है। मार्च में मुख्यमंत्री के कॉलेज के समारोह में आने के बाद कॉलेज ने एमए अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और एमए इंग्लिश के कोर्स शुरू करने को सरकार से मंजूरी के लिए आवेदन किया था। मंजूरी न मिलने के कारण कॉलेज कोर्स को शुरू करने के लिए आगे की प्रक्रिया को शुरू नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

जुलाई से शुरू होने वाले पीजी के नए सत्र के लिए मई अंत या जून में भी मंजूरी मिलती है, तो इसके बाद विश्वविद्यालय से कोर्स के लिए टीम बुलाकर निरीक्षण करवाने और सुविधाओं का आकलन करवाने के बाद ही विवि बैच बिठाने को अनुमति देगा। इस प्रक्रिया में डेढ़ से दो माह का समय लगना तय है। कॉलेज प्रशासन सरकार से मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहा है। कॉलेज में इन तीनों कोर्स के बीस बीस सीटों के पहले बैच बिठाने की योजना है। यह योजना तभी सिरे चढ़ पाएगी, अगर समय से सरकार से मंजूरी मिलती है। कॉलेज में वर्तमान में एक भी पीजी कोर्स नहीं चल रहा है। इन पीजी कोर्स के शुरू होने से राजीव गांधी महाविद्यालय भी पीजी डिग्री कॉलेज की श्रेणी में आ जाएगा। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. गोपाल चौहान ने कहा कि शिक्षा विभाग से जल्द मंजूरी मिलने की पूरी उम्मीद है, जैसे ही मंजूरी मिलती है, कॉलेज विवि की टीम को बुलाने और शेष शिक्षकों की व्यवस्था करने के लिए आगे की प्रक्रिया पूरी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें