फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज छात्रा को होटल में ले जाकर दो युवकों ने किया रेप

Wed, 24 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरवाईं/चिंतपूर्णी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के चिंतपूर्णी के एक होटल में एक 19 वर्षीय युवती से दो लड़कों ने दुराचार की वारदात को अंजाम दिया है। लड़की कांगड़ा जिले के एक गांव की रहने वाली बताई गई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला धारा 376, 363, 342 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मामले की पुष्टि जांच अधिकारी यशपाल सिंह ने की है। जानकारी के मुताबिक कांगड़ा के एक गांव की 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चिंतपूर्णी के ही दो लड़कों ने उसे कॉलेज आते समय बाइक पर बैठाया और झांसा देकर एक होटल में ले गए।

जहां उन्होंने दुराचार की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर देहरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित युवती का मेडिकल भी करवा लिया है। आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है। डीएसपी रेनू शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

रिश्ते की बात करने के बहाने घर आया युवक, किया दुराचार

वहीं, सिरमौर के शिलाई पुलिस ने एक लड़की की शिकायत के आधार पर एक लड़के के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार एक लड़की ने शिकायत में बताया कि जुलाई माह में अमन भारद्वाज रिश्ते की बात करने उसके घर पहुंचा।

इस दौरान उसे घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि शिलाई पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें