फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दमकल की गाड़ी देख समेटा सामान बाद में फिर सड़क पर सजाई दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर लोअर बाजार में नगर निगम और दमकल विभाग की मॉकडि्रल तो हो रही है लेकिन अतिक्रमण नहीं रुक रहा। दमकल की गाड़ी आता देखते कारोबारी और तहबाजारी सड़क पर सजी दुकानें समेट रहे हैं। गाड़ी जाते ही बाजार में फिर सड़क पर सामान सज रहा है। पेश है लाइव रिपोर्ट:-
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दिन : शनिवार। समय : सुबह 10:45 बजे। दमकल विभाग की बड़ी गाड़ी सीटीओ चौक से लोअर बाजार की ओर रवाना होती है। गाड़ी की आवाज सुनते ही सड़क पर बैठे तहबाजारी सामान इकट्ठा करने में जुट जाते हैं।
चादर में सामान समेटकर यह गलियों में खड़े होकर गाड़ी गुजरने का इंतजार करते हैं। दुकानदार भी बाहर सजाया सामान अंदर समेट रहे हैं। दमकल की गाड़ी बिना रुके बाजार में आठ मिनट के भीतर 10:53 बजे सीटीओ चौक से नाज चौक पहुंच गई। मॉकडि्रल सफल रही। लेकिन इसके बाद अचानक नजारा बदलने लगता है। बाजार में गलियों में घुसे तहबाजारी फिर से सड़क पर आ जाते हैं। नाज चौक से मैहरू चौक के बीच 50 मीटर की जगह में आठ तहबाजारी और दुकानदार सड़क पर चारपाई लगाकर सामान बेचने लगे हैं। बाकी दुकानदार भी इन्हें देखकर अपनी दुकानों के स्टॉल बाहर को सरका रहे हैं। आजाद चौक पर इलेक्टि्रक दुकान के कारोबारी ने भी अपना सामान नाली और सड़क पर सजा दिया। कपड़े के कारोबारी भी पीछे नहीं हैं। इन्होंने भी सड़क पर टेबल लगाकर सामान बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

लोअर बाजार टनल के पास हालात सबसे खराब दिखे। यहां सड़क के दोनों ओर दुकानदारों ने अपना सामान बाहर निकाल दिया। इस जगह लोगों की भीड़ ज्यादा है और तंग गली में बदल चुकी सड़क में पैदल आवाजाही भी मुश्किल हो रही है। बुक मार्केट में ज्यादा तहबाजारी नहीं है। लेकिन यहां एक होलसेल कारोबारी ने मालरोड को जाने वाली सीढि़यों पर बड़े-बड़े बॉक्स रख दिए हैं। इससे रास्ता बंद हो गया है।




सब्जी मंडी में कोई पूछने वाला नहीं
सब्जी मंडी में नगर निगम की गाड़ी नहीं जा रही। यहां नई दुकानें चला रहे दुकानदारों ने अपनी सब्जियां और फल बाहर सड़क पर रख दिए हैं। मंडी में पैदल चलने के लिए तंग रास्ता बचा है। मुश्किल से एकसाथ दो लोग क्रॉस हो पा रहे हैं। निगम ने मंडी के कारोबारियों को सड़क पर सामान न रखने की चेतावनी दे रखी है, लेकिन सब्जी विक्रेता इसे नहीं मान रहे। लोगों का कहना है कि निगम इस मंडी में भी निरीक्षण करे। लोअर बाजार में भी निगम टीम के रोजाना निरीक्षण से राहत मिली है। लेकिन शाम के समय फिर बाजार तहबाजारियों से भर रहा है।



कब हटेंगे तहबाजारी, कोई समय सीमा नहीं
नगर निगम ने शहर के लोअर बाजार को नो वेडिंग जोन घोषित कर दिया है। बावजूद इसके यहां बैठे तहबाजारी नहीं हटाए हैं। बाजार में 100 से ज्यादा तहबाजारी सड़कों, रास्तों और सीढि़यों पर अपनी दुकानें सजा रहे हैं। कई ऐसे हैं जो दुकानों के आगे बैठकर सामान बेच रहे हैं। निगम का कहना है कि लोअर बाजार के यह तहबाजारी सब्जी मंडी मैदान शिफ्ट होने हैं। यहां इनके लिए जगह तैयार हो रही है। इसमें अभी 15 से 20 दिन का समय लगना है, उसके बाद ही लोअर बाजार से तहबाजारी हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें