फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में अभी चार दिन और सताएगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में एक दिन बाद बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। मंगलवार को मध्यम ऊंचाई और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान है। मंगलवार से शुक्रवार तक लगातार मौसम खराब रहेगा और तापमान में भारी गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इन चार दिनों के दौरान ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में भारी हिमपात हो सकता है।
विज्ञापन


शनिवार को शिमला सहित कई इलाकों में हल्के बादल छाए रहे और गुनगुनी धूप के बीच ठंडी हवाएं चलती रहीं। मनाली, केलांग और कल्पा का न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के अन्य शहरों का तापमान 9 डिग्री से नीचे चल रहा है।
विज्ञापन

शिमला का न्यूनतम तापमान 3.8

शिमला का न्यूनतम तापमान 3.8, सुंदरनगर 0.9, भुंतर 0.2, कल्पा -4.6, धर्मशाला 4.2, ऊना 1.5, नाहन 9.6, केलांग -12.8, पालमपुर 4.0, डलहौजी 4.4, सोलन 1.3, चंबा 1.5, मनाली -3.2, कांगड़ा 4.2, बिलासपुर 4.5, हमीरपुर 6.8 और मंडी का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने कहा कि 20 जनवरी से 23 जनवरी तक लगातार मौसम खराब रहेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें