फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई महीने में ठंड से कांपा हिमाचल, बारिश और बर्फबारी से चली शीतलहर

Thu, 16 May 2019 08:38 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मनाली के ब्यास नाला में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मई महीने में भी हिमाचल ठंड से कांप रहा है। गुरुवार को भी प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी रहा। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई।

विज्ञापन


शुक्रवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि, अंधड़ और बारिश होने की चेतावनी जारी हुई है। सैलानियों की सैरगाह रोहतांग दर्रा में गुरुवार को भी बर्फबारी को दौर जारी रहा।

लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों घेपन पीक, शिगरी ग्लेशियर, सीबी रेंज, धौलाधार की पर्वत श्रृंखलाओं में भी बर्फबारी हुई है। मनाली की पहाड़ी शिकरवे, मुकरबे, लदाखी पीक, सेवन सिस्टर पीक, हनुमान टिब्बा, अंजनी महादेव की चोटियां भी बर्फ से सफेद हो गई हैं।

विज्ञापन

बीआरओ की बर्फ हटाने की मुहिम को झटका

मनाली के ब्यास नाला में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
रोहतांग के आसपास खराब मौसम और बर्फबारी के कारण बीआरओ की बर्फ हटाने की मुहिम को झटका लगा है। लाहौल से बीआरओ का काफिला ग्रांफू से आगे और मनाली से बीआरओ के डोजर रोहतांग दर्रा से नीचे की ओर उतर गए हैं।

उधर, मई महीने में भी धौलाधार पर्वत श्रृंखला पर गुरुवार को एक बार फिर बर्फबारी हुई है। बुधवार रात से लेकर वीरवार सुबह तक धर्मशाला सहित आसपास के क्षेत्र में बारिश और तेज हवाएं चली। जिला के कई किसानों की गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। बारिश होने से गर्मी से भी कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन

शिमला में झमाझम बारिश

शिमला में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
राजधानी शिमला में गुरुवार सुबह करीब डेढ़ घंटा झमाझम बारिश हुई। सुबह 11 बजे के बाद शहर में मौसम साफ हुआ। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.2, बिलासपुर में 32.8, सुंदरनगर में 32.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

हमीरपुर में 32.4, नाहन में 31.9, कांगड़ा में 29.7, सोलन में 29.0, भुंतर में 28.5, धर्मशाला में 25.8, शिमला में 23.5, चंबा में 17.6, कल्पा में 18.2 और केलांग में 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें