हालांकि, वीरभद्र के खास केवल पठानिया ने जरूर कांगड़ा बैठक में हिस्सा लिया। सुधीर और बाली ने अपने अपने घर पर राठौर को डिनर पर बुुलाकर डिनर डिप्लोमेसी भी की। नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की नई टीम में कांगड़ा जिले से बाली का ज्यादा सिक्का चला।
देहरा संगठनात्मक जिला से सुक्खू समर्थक नरदेव को हटाकर रूमा कौंडल को अध्यक्ष बनाया गया। रूमा कौंडल को बाली समर्थक माना जाता है। कांगड़ा जिले की अध्यक्ष सुमन वर्मा को पहले से ही बाली समर्थक माना जाता है।
कांग्रेस में महासचिव बनाए गए मनमोहन कटोच भी बाली समर्थक माने जाते हैं। चुनाव के वक्त सुधीर से नाराज होकर बाली के पाले में गए विजय इंद्र कर्ण और सौरभ ठाकुर को राठौर ने युवा कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष और सचिव की जिम्मेदारी दी है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने ऊना में कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों से मुलाकात कर आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर जानकारी जुटाई। इस दौरान कुलदीप राठौर ने एक निजी होटल में कार्यकर्ताओं संग दोपहर का भोजन किया।
जिसके बाद वे दिल्ली रवाना हो गए। कुलदीप राठौर ने कहा कि भाजपा का मुकाबला करने के लिए एकजुट होकर चुनाव लडना है। जिसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाने की आवश्यकता है।
उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश पराशर को शीघ्र कार्यकारिणी के विस्तार के निर्देश भी दिए। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश
पराशर, प्रदेश कांग्रेस प्रचार-प्रसार समिति सदस्य दीपक लठ्ठ, राजीव मेहता, विवेक मिंका, प्रवीण शर्मा, अविनाश कपिला, ओंकार कपिला, युवा कांग्रेस सचिव अखिल अग्रिहोत्री, गोपाल सैणी आदि मौजूद रहे।