फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस अध्यक्ष डॉ. बिंदल की चुनाव आयोग से शिकायत, कांग्रेस ने लगाया ये आरोप

Thu, 10 Oct 2019 07:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के खिलाफ  राज्य चुनाव आयोग को लिखित शिकायत भेजी है। कांग्रेस ने डॉ. बिंदल पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के वार रूम प्रभारी हरि कृष्ण हिमराल ने जिला सिरमौर में डॉ. बिंदल द्वारा किए जा रहे चुनाव प्रचार की तथ्यों सहित जानकारी जुटाने के बाद आयोग को लिखित शिकायत भेजी। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने डॉ. बिंदल को सलाह दी है कि अगर उन्हें राजनीति का इतना ही शौक है तो उन्हें अध्यक्ष पद से हट जाना चाहिए। राठौर ने कहा है कि उन्हें अपने पद की गरिमा का पूरा पालन करना चाहिए।
विज्ञापन


यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह अपने पद की गरिमा को तार-तार कर रहे हैं। चुनाव गतिविधियों में सरेआम भाग ले रहे हैं। राठौर ने कहा कि अगर चुनाव आयोग ने तुरंत कोई कार्रवाई नहीं कि तो कांग्रेस कड़ा रुख अपनाना पड़ेगा।

कांग्रेस के पास न्यायालय के दरवाजे का भी विकल्प है। वहीं, हिमराल ने कहा कि जिला सिरमौर में चुनाव अधिकारी अपनी आंखें मूंदकर बैठे हैं। यह लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें