फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार करने नहीं जाएंगे सीएम, जानिए क्यों?

Wed, 19 Nov 2014 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जम्मू-कश्मीर चुनाव प्रचार करने के लिए नहीं जाएंगे। उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया है। अब वह 23 नवंबर तक दिल्ली में ही प्रवास करेंगे। हालांकि, इस बीच वीरभद्र सिंह प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा के बेटे के रिसेप्शन में शिरकत करने के लिए मुंबई भी जाएंगे।
विज्ञापन


चुनाव प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को बुधवार को जम्मू-कश्मीर जाना था, लेकिन वह कार्यक्रम अचानक स्थगित हो गया। सूत्रों का कहना है कि पिछले एक पखवाड़े से लगातार वह दौरे पर है। ऐसे में वह कुछ दिन आराम करना चाहते हैं।

इसके मद्देनजर वह 23 नवंबर तक दिल्ली में ही प्रवास करेंगे। एक दिन के लिए वह बीच में मुंबई रिसेप्शन में शामिल होने जाएंगे। शिमला वापसी के बाद वह 24 नवंबर से अपना कामकाज शुरू करेंगे। दिल्ली में ही आजकल उनका पूरा परिवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें