फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री वीरभद्र ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर की ये गुजारिश

Fri, 18 Nov 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर उनसे नोट बदलने में रियायत मांगी है। सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा है कि पुराने नोट बदलने के बारे में प्रदेश के कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक और जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक पर लगाई गई पाबंदी को हटा दिया जाए। ये व्यापक जनहित का फैसला होगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने स्पष्ट किया है कि दोनों ही बैंकों को राज्य के छह जिलों में संचालित किया गया है। पुराने नोटों पर लगाए गए प्रतिबंध के कारण जनजातीय क्षेत्रों की जनता को भी बड़ी परेशानी हो रही है। उन्होंने लिखा है कि कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की दुर्गम जनजातीय जिले लाहौल स्पीति में छह शाखाएं हैं।

ये क्षेत्र मई महीने तक भारी हिमपात के कारण अन्य भागों से कटा रहता है। अगर इन बैंकों में नोटों को बदलने की सुविधा नहीं होगी, तो जिन लोगों के इन बैंकों में खाते हैं उन्हें बड़ी असुविधा होगी। सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि खाताधारकों में इस बारे में भारी असंतोष है, क्योंकि वे दिनोंदिन उन्हें असुविधाएं होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें