फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चियों के साथ खेलते दिखे सीएम, चौरासी मंदिर में की पूजा

Wed, 03 Aug 2016 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भरमौर में सोमवार रात्रि शिव पूजन में करीब तीन घंटे गुजारे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भरमौर में सोमवार रात्रि शिव पूजन में करीब तीन घंटे गुजारे। मुख्यमंत्री ठीक साढ़े सात बजे शिव पूजन के लिए पहुंच गए थे और रात करीब साढ़े दस बजे तक पूजन में मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने करीब डेढ़ घंटे तक धर्मराज मंदिर के दर्शन और पूजा-अर्चना की। शिव पूजन के दौरान मुख्यमंत्री काफी देर तक छोटी बच्चियों के साथ खेलते नजर आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की संस्कृति और परंपराएं पूरे विश्व में मशहूर हैं।

इन परंपराओं को कभी खत्म नहीं होने दिया जाएगा। गौर हो कि करीब साढ़े तीन साल पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चौरासी मंदिर से ही चुनाव प्रचार का एलान किया था। उन्होंने लोगों से खुद को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की थी और लोगों ने भी उनका भरपूर साथ दिया।
विज्ञापन


रात को हुई भारी बारिश के बाद मुख्यमंत्री सुबह करीब साढ़े छह बजे सड़क मार्ग से ही शिमला के लिए निकल गए। मुख्यमंत्री चंबा वाया जोत चुवाड़ी होते हुए कांगड़ा पहुंचे, जबकि उनका हेलिकॉप्टर चंबा में ही खड़ा था। बारिश के कारण हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें