फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार पीड़ित बच्ची का इलाज करवाएंगे सीएम

Sun, 27 Mar 2016 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पालमपुर इलाके में दुराचार की पीड़िता तीन वर्षीय बच्ची का इलाज टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बच्ची के इलाज के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आगे आए हैं। उन्होंने एलान किया है कि उसका इलाज जहां भी होगा, सारा खर्च वह उठाएंगे। पालमपुर इलाके में एक प्रवासी बच्ची से वीरवार को आरोपी अजय कुमार निवासी पंजाब ने उसके बाथरूम में दुराचार किया था।
विज्ञापन


इस पर बच्ची बेहोश हो गई थी। बच्ची की माता उसे पालमपुर अस्पताल ले गई। यहां से टांडा रेफर किया गया था। पुलिस ने आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बच्ची के इलाज का सारा खर्चा उठाने की बात कही है। मुख्यमंत्री के आईटी सलाहकार गोकुल बुटेल ने कहा कि सीएम ने कहा है कि पीड़ित बच्ची की हर संभव मदद की जाएगी।

इसके बेहतर इलाज को टांडा के चिकित्सकों को आदेश दिए गए हैं। सीएम ने यह भी कहा कि इसके इलाज के लिए कहीं भी इसे रेफर किया जाता है, तो भी वह इसका सारा खर्च उठाएंगे। उधर, थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें