फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बजट घोषणाओं पर सीएम ने दी हिदायत

Mon, 03 Nov 2014 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि किसी भी निर्माण, विकास कार्य और परियोजना की घोषणा तभी होगी, जब सरकार के पास इसके लिए जरूरी बजट होगा। सिर्फ डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) के आधार पर विकास परियोजनाओं की घोषणाएं करना जनता के हित में नहीं है।
विज्ञापन


कांग्रेस कोरी घोषणाओं में विश्वास नहीं रखती। वीरभद्र सिंह ने कहा कि उनके कैबिनेट सहयोगी भी इसका बाकायदा ख्याल रखें। उनकी अपील थी कि भाजपा की तरह कोई भी ऐसी कागजी घोषणाएं न करें जो हकीकत में पूरी ही न हो सकें। वीरभद्र सिंह शनिवार को गौड़ा में 132 केवी विद्युत सब स्टेशन के शुभारंभ पर बोल रहे थे।

उन्होंने भाजपा के प्रदेश महामंत्री डा. राजीव बिंदल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में फ्रॉड  उद्घाटन किए। सही मायने में आज विद्युत सब स्टेशन का उद्घाटन हुआ है। भाजपा के लिए अधूरे कार्यों का उद्घाटन करना जनता के लिए महज एक बहकावा व जनता सेवोट एकत्रित करने का फार्मूला है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सब स्टेशन के शुरू होने से गौड़ा के आसपास के 114 गांव सहित सोलन निवासियों को लाभ मिलेगा। इस दौरान उर्जा एवं कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया, न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनी राम शांडिल व विभिन्न विभागों के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे।  

पंचायती राज संस्थाओं पर पहले से लागू है पाबंदी
पंचायती राज संस्थाओं पर इस प्रकार की पाबंदी पहले से ही प्रदेश में लागू है। पंचायती राज विभाग ने सभी जिला परिषदों, पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को इस तरह के निर्देश पहले ही जारी किए थे कि फंड होने की सूरत में ही विकास संबंधी कोई घोषणा करें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें