फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव आगमन के साथ सिराज उत्सव का आगाज

Sun, 02 Nov 2014 10:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू आनी के राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय सिराज उत्सव का रविवार को विधिवत शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के अराध्य देवता श्री शमशरी महादेव सहित पनेउई नाग और कुलक्षेत्र महादेव के मेला मैदान में पहुंचते ही सिराज उत्सव का विधिवत उद्घाटन किया गया।

मेला मैदान में तीनों देवताओं ने देव संस्कृति अनुसार नृत्य किया और दूरदराज से आए लोगों ने अपने-अपने अराध्य देवताओं से आशीष प्राप्त की। शुभारंभ अवसर पर आनी के विधायक खूबराम आनंद बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए।
विज्ञापन


उन्होंने आनी वासियों को उत्सव की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी और जनता से अपील की कि वे अपनी संस्कृति को संजो कर रखें।

सिराज उत्सव की दो सांस्कृतिक संध्याओं में जहां लोक कलाकार अपनी आवाज का जलवा बिखेरेंगे, वहीं दैनिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चे और महिला मंडल कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें