नालागढ़ हल्के को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एक बार फिर करोड़ों रुपये की सौगातों देंगे। मुख्यमंत्री तीन जुलाई को नालागढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान वह करोड़ों रुपये के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा रामशहर में एक जनसभा को भी मुख्मंत्री संबोधित करेंगे।
इंटक के चेयरमैन बावा हरदीप ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नालागढ़ विस क्षेत्र में अपने दौरे के दौरान करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री नानोंवाल पुल का उद्घाटन करने के बाद पीरस्थान में उद्योग भवन की द्वितीय मंजिल पर नए खुले आरटीओ आफिस का उद्घाटन और किरपालपुर में इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे।
राजपुरा ढांग उपरली पुल और 10 चैक डैमों का शिलान्यास, कंगनवाल उपस्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, भाटियां में 28 ट्यूबवेलों तथा 4 पेयजल योजनाओं का शिलान्यास, बोदला रतयोड़ पुल का शिलान्यास, नालागढ़ सब्जी मंडी में बीज स्टोर सेंटर का शिलान्यास और रामशहर में सीएचसी का उद्घाटन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे।
गोयला पन्नर पीएचसी और बेहड़ी उपस्वास्थ्य केंद्र भवन का उद्घाटन, रामशहर में खुले नए कॉलेज के भवन की आधारशिला करना भी सीएम के कार्यक्रम में शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इस दौरे के दौरान क्षेत्र की समस्याओं और मांगों को भी उनके समक्ष रखा जाएगा।