वीरभद्र ने कहा कि मैं ढील का कारण नहीं काम चाहता हूं।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि अच्छा काम करने वाले अफसरों को डबल प्रमोशन दिया जाएगा। सुस्त अधिकारियों के कान खींचे जाएंगे। वे वर्तमान में जहां हैं, वहीं से ही रिटायर हो जाएंगे। कुल्लू दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मौहल में जनसभा में ये बात कही।
अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सूखे की वजह से प्रदेश में जलसंकट हो गया है। अफसर पानी की फिजूलखर्ची रोकें और लंबित तमाम पेयजल स्कीमों के कार्य में तेजी लाएं। वीरभद्र ने कहा कि मैं ढील का कारण नहीं काम चाहता हूं।
इससे पूर्व कुल्लू के देवसदन में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर आयोजित वर्कशॉप का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि मैं किसी को अपना विरोधी नहीं मानता हूं। राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं। व्यक्तिगत विरोध के लिए राजनीति में कोई स्थान नहीं है। ये राजनीति के उसूलों के खिलाफ है।
फोरलेन प्रभावितों को मिलेगा उनका हक
वीरभद्र ने कहा कि विपक्ष 50 वर्ष से हावी होने की कोशिश कर रहा है, लेकिन आखिर में मैं ही हावी हो जाता हूं।
- फोटो : अमर उजाला
विपक्ष के हावी होने के सवाल पर वीरभद्र ने कहा कि विपक्ष 50 वर्ष से हावी होने की कोशिश कर रहा है, लेकिन आखिर में मैं ही हावी हो जाता हूं। उन्होंने कहा कि विरोधी मेरे खिलाफ हवन-पूजन और षड्यंत्र करवा रहे। भगवान सबकी सुनते हैं, वे भी फले-फूलें। मनाली में एनजीटी की पाबंदी पर कहा कि पर्यावरण संरक्षण जरूरी है, लेकिन लोगों की रोजी-रोटी नहीं छिननी चाहिए।
फोरलेन मुआवजे पर सीएम ने कहा कि प्रभावितों को आंदोलन करने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार चार गुना मुआवजा दे रही है। मुझे पता है कि जो खुसर-फुसर हो रही है उसके पीछे कौन है। कौन लोगों को उकसा रहा है। सरकार मुआवजे को तैयार है, भरोसा रखें।
पंद्रह दिन नहीं लगेंगे धूमल प्रॉपर्टी की जांच को
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि धूमल की प्रॉपर्टी मामले में फैक्ट्स इतने क्लीयर हैं कि जांच के लिए 15 दिन भी नहीं लगेंगे।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि धूमल की प्रॉपर्टी मामले में फैक्ट्स इतने क्लीयर हैं कि जांच के लिए 15 दिन भी नहीं लगेंगे। जल्द ही सब कुछ सामने आ जाएगा।
रोहतांग में ऑड-ईवन की व्यवस्था अस्थायी
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि रोहतांग में वाहनों के लिए ऑड-ईवन की व्यवस्था अस्थायी तौर पर की है। ये ट्रैफिक की आवाजाही और जाम पर काबू पाने के लिए लागू की है। जब मौसम ठीक हो जाएगा तो व्यवस्था ठीक पहले जैसी हो जाएगी।