फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम बोले- विपक्ष आए न आए, हम चलाएंगे मानसून सत्र

Tue, 11 Aug 2015 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि विपक्ष अगर सहयोग नहीं करेगा तो भी 21 अगस्त से मानसून सत्र की कार्यवाही चलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों को भी जनता ने विधानसभा के लिए चुना है। वे अगर सहयोग नहीं करेंगे तो यह जनहित में नहीं होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सोमवार को राजीव भवन शिमला में मीडिया से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ जांच किसी द्वेषपूर्ण भावना से नहीं की जा रही है। पूर्व भाजपा सरकार के समय जब वे दिल्ली में थे तो प्रदेश में कौल सिंह ठाकुर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष थे।

जीएस बाली उस समय चार्जशीट कमेटी के अध्यक्ष थे। इस जांच को कांग्रेस चार्जशीट के आधार पर शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि यह जांच राज्य सरकार ने चुनाव घोषणापत्र की घोषणा के अनुरूप ही की है। घोषणापत्र बनाने वाली कमेटी के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा थे।
विज्ञापन


घोषणापत्र को राज्य सरकार ने नीतिगत दस्तावेज बनाया है। इसी को आधार बनाकर तमाम तरह की जांचें हो रही हैं। वीरभद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने किसी के लिए कोई अपशब्द नहीं कहे। उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में किसी को कभी कोई अपशब्द कहे ही नहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें