फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम वीरभद्र बोले- विस चुनावों में सिर्फ इन प्रत्याशियों को ही मिलेगा टिकट

Mon, 25 Sep 2017 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी मजबूत प्रत्याशी उतारेगी। जनता के बीच रह कर सेवा करने वाले जिताऊ प्रत्याशियों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। सीएम ने हालांकि किसी का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन


लेकिन नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल की ओर इशारा करते हुए सीएम ने जनता से गुजारिश की कि सिरमोर की पांचों सीटों के विधायक यहां के स्थानीय होने चाहिए।

सिरमौर दौरे के दौरान सीएम ने नाहन और पांवटा में जनसभा को संबोधित किया। पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान एम्स को लेकर गए पूछे सवाल पर सीएम ने सिर्फ इतना कहा कि मोदी प्रधानमंत्री हैं।
विज्ञापन


वह कहीं भी आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ही जनता को भ्रमित करती रही है। लोग बहकावे में नहीं आए। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर वर्ग का एक समान विकास किया है।
विज्ञापन

सीएम ने ली चुटकी कहा..

हर जिले का बिना भेदभाव के विकास हुआ है। अब जनता को ही आगामी विस चुनाव में कांग्रेस को फिर से सता में लाना है। इसके लिए पार्टी नेता व कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने नाहन कॉलेज में आयोजित जनसभा में कहा कि कॉलेज का नया भवन बनने से विद्यार्थियों को सभी आधुनिक सुविधाएं और बेहतर ‌शिक्षा का माहौल मिलेगा।

उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर कैंटीन बनाने के आदेश दिए। वहीं चुटकी लेते हुए यह भी कहा कि मैं ठेकेदार होता तो सबसे पहले कैंटीन बनाता। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में सरकारी क्षेत्र में 135 कॉलेज हैं।

इनमें 90 प्रतिशत कॉलेज उनके कार्यकाल में खुले। इससे पहले महाविद्यालय की प्रधानाचार्य बीना राठौर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और नए भवन का निर्माण करने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें