फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के धरने-प्रदर्शन पर भड़के सीएम, कहा-इन्हें तुरंत एचपीयू से बाहर करो

Sat, 23 Jul 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
एचपीयू में सीएम को अपनी मांगें बताते एसएफआई कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि उन्हें छात्र संघ चुनाव से कोई एतराज नहीं है। वह स्वयं छात्र नेता रहे हैं। लेकिन एससीए में ऐसे युवा चुनकर आने चाहिए जिनका शिक्षा से सरोकार हो और जो संस्था में रुकावट पैदा न करें।
विज्ञापन


कैंपस में राजनीति अनुशासन में रहकर ही होनी चाहिए। उन्होंने विवि परिसर में धरना-प्रदर्शन करने वालों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग प्रोफेशनल एजीटेटर (प्रदर्शनकारी) बन गए हैं। उनका कार्य हर जायज-नाजायज बात पर प्रदर्शन करना है।

वे न खुद पढ़ते हैं और न ही औरों को पढ़ने देते हैं। सत्र शुरू होने से लेकर अंत तक तंबू गाड़ कर प्रदर्शन करना उनका काम है। उन्होंने विवि प्रशासन को ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटने के आदेश देते हुए कहा कि कानूनी कार्रवाई कर उन्हें बाहर करें।
विज्ञापन

सीएम की चुनौती, राजनीति करनी है तो मैदान में आओ

सीएम ने कहा कि इन लोगों को बाहर करने में सरकार पूरा सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्हें राजनीति करनी है वे मैदान में आएं और जीतें। उनकी हर बात मानी जाएगी।

सीएम ने छात्रों के अलावा शिक्षकों को भी नसीहत दी कि जिन्हें विशेष विचारधारा का प्रचार-प्रसार करना है वे विवि को माफ करें। एक शिक्षक की तरह अपने गुणों से छात्रों को आकर्षित करें। शिक्षक राजनीति के बजाय शिक्षण कार्य और छात्र के व्यक्तित्व का विकास पर ध्यान केंद्रित करें।

हिमाचल विश्वविद्यालय के 47वें स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले दो-तीन माह में एचपीयू में सभी शिक्षकों के रिक्त पद भर दिए जाएंगे। यहां किए गए पुस्तकों और जरनलों के विमोचन से स्पष्ट है कि विश्वविद्यालय में अच्छा कार्य हो रहा है।

रूसा नहीं प्रोफेसर-लेक्चरर हुए थे फेल

मुख्यमंत्री ने यूजी के पहले रूसा सीबीसीएस बैच का परिणाम घोषित करने पर विवि को बधाई दी। कहा कि शुरुआत में रूसा फेल नहीं हुआ था प्रोफेसर और लेक्चर फेल हुए थे। शिक्षकों ने इसका विरोध किया था, क्योंकि उन्हें अधिक समय पढ़ाना पड़ेगा।

उनकी जिम्मेदारियां बढ़नी थीं। मुख्यमंत्री के समक्ष उठाई गई गैर शिक्षक महिला आवास की मांग पर कहा कि इस पर वे गौर करेंगे।
विज्ञापन

ईडी, सीबीआई को चौकीदार की तरह इस्तेमाल कर रहा केंद्र

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ईडी, इनकम टैक्स विभाग और सीबीआई को घर के चौकीदार की तरह से इस्तेमाल कर रही है। जिसे वे चाह रहे हैं, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राजनीति का स्तर लगातार गिर रहा है। उत्तर प्रदेश में नेताओं के बीच चल रहे वाक युद्ध पर उन्होंने कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मन भेद नहीं होने चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें