पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आईजीएमसी प्रशासन से अस्पताल को राजनीति का अखाड़ा न बनने दे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस पूरे मामलें को गंभीरता से लेने को कहा है। वीरभद्र सिंह ने प्रसिद्ध समाजसेवी सरबजीत सिंह उर्फ बॉबी की कैंसर अस्पताल को निशुल्क दी जा रही उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए कहा है उनका सेवा भाव औरों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई है कि छह साल पूर्व सरबजीत को आवंटित किए गए रैनबसेरे को गुपचुप तरीके से टेंडर कर किसी और को आवंटित किया जा रहा है। उन्होंने इस निर्णय की आलोचना करते हुए कहा है कि यह बॉबी के साथ अन्याय है।