फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी अध्यक्षता में लड़ेंगे विस चुनाव, शक है तो देवता से पूछ लो: वीरभद्र

Tue, 12 Sep 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने फिर दोहराया है कि हिमाचल में विधानसभा चुनाव कांग्रेस उनकी अध्यक्षता में ही लड़ेगी और पार्टी मिशन रिपीट करेगी। उन्होंने कहा कि इस बात पर अगर किसी को शक है तो कामरू देवता बद्री नारायण से पूछ लेना। किन्नौर जिले में हिमाचल पावर कारपोरेशन की 195 मेगावाट काशंग परियोजना के लोकार्पण के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही। 
विज्ञापन


उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि प्रजातंत्र में सबको बोलने का अधिकार है। प्रजातंत्र से बाहर काम करेंगे तो कानून अपना काम करेगा। सीएम ने भाजपा के ‘हिसाब मांगे हिमाचल अभियान’ पर तंज किया कि जनता सब जनती है। प्रदेश का विकास किस सरकार ने किया और किस सरकार के कार्यकाल के दौरान विकास ठप रहा, लोग भली भांति जानते हैं। इस मौके पर विस उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी, कैबिनेट मंत्री सुजान सिंह पठानिया, पूर्व संसद प्रतिभा सिंह, जनजातीय सलाहकार समिति सदस्य प्रेम कुमार नेगी और प्रताप नेगी आदि मौजूद रहे।

एम्स के लिए आपस में लड़ रहे भाजपा नेता
मनाली के बाहंग में सोमवार को जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि विकास को लेकर वे आधी रात तक नहीं सो पाते। स्कूल खोलने पर तारीफ के बजाय भाजपा को क्यों दिक्कत है? विकास पूजा-पाठ से नहीं बल्कि सक्षम नेतृत्व के चलते हिमाचल आगे बढ़ा है। सीएम ने कहा कि एम्स के लिए जमीन का इंतकाल हो चुका है। अब भाजपा नेता बिलासपुर या कहीं और एम्स खोलने के लिए लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मनाली से रोहतांग तक ही क्यों सभी प्रतिबंध: वीरभद्र सिंह

सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि सभी तरह के प्रतिबंध मनाली से रोहतांग तक ही क्यों हैं? रोहतांग कोई ग्लेशियर नहीं है। रोहतांग से आगे भी देश-दुनिया है। रोहतांग के नाम पर भाजपा ने राजनीति की है और इसे हौव्वा बनाया है। कहा कि मनाली से रोहतांग तक ऐसी क्या समस्याएं हैं जो दूसरी जगहों में नहीं है।

उन्होंने रोहतांग रोपवे में बाधा न डालने की सलाह दी। जनसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने भाजपा के 60 प्लस दावे पर कहा कि भाजपा 68 व शून्य का दावा क्यूं नहीं करते हैं। यह सिर्फ प्रोपेगेंडा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से सारे हिमाचल में पेंट कर दिया है। कांग्रेस कभी भी बेहूदा दावा नहीं करती है।

कहा कि कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाएगी, क्योंकि कांग्रेस मतदाताओं के दिलों पर बैठी हुई है। कांग्रेस सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री की सीडी बारे में सीएम वीरभद्र सिंह ने अनभिज्ञता जाहिर की। कहा कि सीडी बदमाशों का काम है।

इस दौरान आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, हरि चंद शर्मा, भुवनेश्वर गओड़, देवेंद्र नेगी, डीसी युनूस, एसपी शालिनी अग्रिहोत्री, सीएमओ डॉ. सुशील चंद्र, डीएसपी पुनीत रघु व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

अहसान का बदला वोट से चुकाएं

पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल के लोग अहसानमंद होते हैं और वह अहसान का बदला वोट देकर चुकाएंगे। उन्होंने मीडिया कर्मियों से आग्रह किया कि हिमाचल की सही स्थिति को जनता तक पहुंचाए। कहा कि इन दिनों समाचार पत्रों में पक्षपात दिख रहा है। जनसभा में उन्होंने जनता से कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी उनकी समस्याएं सुलझाने के लिए नहीं आएंगे।

समय आ गया है कि सब चिंतन करें कि किस तरह की सरकार चाहिए। आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि भाजपा के लोग घटिया हैं और घटियां बातें करते हैं। कांग्रेस अनुभव व जीतने वालों का दल है। भाजपा केवल झूठ का सहारा लेकर राजनीति करती है। जबकि कांग्रेस ने हमेशा विकास की ही राजनीति की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें