हिमाचल विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर सीएम वीरभद्र सिंह ने बड़ा एलान किया है। साथ ही सिटिंग विधायकों को लेकर भी उन्होंने बयान दिया है।मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि वह शिमला शहर के अलावा कहीं से भी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
वीरभद्र ने कहा कि वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस प्रत्याशियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सूचियां तैयार हैं और इन पर जल्दी फैसला हो जाएगा।
वीरभद्र बोले कि सिटिंग विधायकों में से अधिकांश को टिकट मिलेंगे। उन्होंने यह बात शिमला में पर्यटन निगम के हॉली डे होम में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कही।