हिमाचल कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर सीएम वीरभद्र सिंह का बड़ा बयान आया है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यालय में कुछ ऐसे लोग भी बैठे हैं, जो पार्टी का बंटाधार करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस के संविधान को ताक पर रखकर एक जिला और ब्लॉक को तीन -तीन संगठनात्मक जिलों और ब्लॉक में बांट कर रख दिया है।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को चौपाल विधानसभा के नेरवा में में यह बात कही। उन्होंने कहा कि चौपाल में भी इसी तर्ज पर तीन-तीन ब्लॉक बनाकर पार्टी को बांट दिया है। उन्होंने कहा मैं लोकतांत्रिक प्रणाली में विश्वास रखता हूं।