फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विस चुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर सीएम वीरभद्र सिंह का बड़ा दावा

Tue, 14 Nov 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत को लेकर सीएम वीरभद्र स‌िंह ने बड़ा दावा किया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का समापन करेंगे। 
विज्ञापन



इसके लिए वे एक दिन पहले ही सोमवार को दोपहर बाद रामपुर पहुंचे। देर शाम को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रामपुर ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा चुनाव पर चर्चा की। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार कांग्रेस सरकार रिपीट करेगी। 11 से 14 नवंबर तक चलने वाले लवी मेले का शुभारंभ राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया था। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोमवार को दोपहर बाद 3:30 बजे शिंगला हेलीपैड पहुंचे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का हुआ जोरदार स्वागत

यहां मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक सूद, रामपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा, सीपीएस नंदलाल, पंचायत समिति अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, मीडिया प्रभारी अनिरुद्ध बिष्ट और कृष्णा गोपाल, महासचिव जेएल डमालू, पार्षद ध्रुव, आनंद नेगी, 

हुकुम सिंह, महेश सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री लवी मेले का समापन मंगलवार दोपहर बाद तीन बजे करेंगे। इस दौरान उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर, एसपी सौम्या सहित कई अन्य अधिकारी और नेता भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें