फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल शर्मा के भाजपा में शामिल होने पर सीएम वीरभद्र सिंह का बड़ा बयान, बाली पर भी टिप्पणी

Mon, 16 Oct 2017 12:19 PM IST
टीम डिजिटल/ शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंत्री अनिल शर्मा के भाजपा में जाने पर कहा कि पंडित सुखराम का परिवार हिमाचल की राजनीति में ‘आया राम गया राम’ है। पहले भी कांग्रेस से अलग होकर उन्होंने अपनी पार्टी बनाई थी। उसके बाद वे वापस कांग्रेस में आ गए।
विज्ञापन


अब गए हैं तो इसकी हमें कोई हैरानी नहीं है। न ही विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को इसका कोई फर्क पड़ने वाला है। अच्छा नहीं होता कि सत्ता का कोई इस तरह से प्रयोग करके पार्टी छोड़ दे। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उनके हलके में बडे़ काम किए गए हैं। जब किसी ने जाना होता है तो वह कोई न कोई बहाना ऐसे ही बनाता है।

बाली को लेकर ये बोले सीएम

उधर, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से पूछा गया तो उन्होंने दो टूक कहा कि अगर वो जाना चाहते हैं तो जाएं। वो हमेशा कहते हैं कि वे जा रहे हैं। बाली के अरुण जेटली से अच्छे संबंध हैं और पिछले दो साल से जाने की बातें कर रहे हैं। उन्हें जाने से कोई नहीं रोक रहा है। 

सीएम वीरभद्र सिंह रविवार को ओकओवर शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले काफी वक्त से बाली कांग्रेस छोड़कर जाने की बात कर रहे हैं।

अगर वे ऐसा करना चाहते हैं तो करें। इसका कांग्रेस पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिमाचल मेें मिशन रिपीट को अंजाम देगी।
विज्ञापन

ठाकुर कौल सिंह ने सीएम से की मुलाकात

सूत्रों के अनुसार अनिल शर्मा के बीजेपी में जाने के बाद रविवार को स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने सीएम वीरभद्र सिंह से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि कौल सिंह ने सीएम के निजी आवास हॉलीलॉज में मुलाकात कर मंडी के इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा की है।

बताया जाता है कि मंडी सदर सीट को लेकर भी इन दोनों दिग्गजों के मध्य बातचीत हुई है। यही नहीं, मंडी जिला के राजनीतिक समीकरण को लेकर भी दोनों में विचार विमर्श हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें