फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम वीरभद्र बोले, उत्तराखंड में हुई लोकतंत्र की जीत

Thu, 12 May 2016 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
वैक्स म्यूजियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले से हाथ मिलाते मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि उत्तराखंड में लोकतंत्र की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा का षड्यंत्र कामयाब नहीं हुआ है। सीएम वीरभद्र सिंह बुधवार को माल रोड शिमला में वैक्स म्यूजियम का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने म्यूजियम के बारे में कहा कि ये पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होगा और अपनी ही तरह का अलग संग्रहालय होगा। म्यूजियम में रखे गए पुतले खास सिलिकान वैक्स से तैयार किए गए हैं। म्यूजिम मैनेजर रिचा ने बताया कि इसमें देश-विदेश की मशहूर हस्तियों की कुल 16 पुतलों का अनावरण किया।

म्यूजियम में पुतलों को देखने वाले लोगों के लिए 250 रुपये प्रति व्यक्ति टिकट दी जा रही है। इसमें नरेंद्र मोदी, महात्मा गांधी, सलमान खान, आमिर खान, बराक ओबामा,  माइकल जैक्सन, हनी सिंह, केनेडियन एक्टर तथा डारेक्टर दी रॉक, मैसी, हैरी पॉटर, जस्टीन बाइबर, स्टीफ जॉन के पुतले प्रदर्शित किए गए हैं। इस मौके पर सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में सच्चाई की जीत हुई है।
विज्ञापन


सीएम वीरभद्र सिंह का स्टेच्यू भी लगेगा  
म्यूजियम के प्रबंधकों ने सीएम वीरभद्र सिंह से आग्रह किया कि अगर वे मंजूरी दें तो उनका स्टेच्यू भी बनाकर इसमें रखा जाएगा। इसके लिए सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि ऐसा किया जा सकता है। प्रबंधकों ने इसके बाद बताया कि उनका स्टेच्यू बनाकर जल्द यहां लगाया जाएगा।
विज्ञापन


वीरभद्र ने मोदी के पुतले से मिलाया हाथ
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले के पास जाकर हाथ मिलाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें