मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सिरमौर दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पर तीखा हमला बोला। कहा कि धूमल, अनुराग और केंद्र के भाजपा नेता मुझे कांग्रेस का मजबूत खूंटा मानते हैं। इसीलिए मुझ पर झूठे केस बनाए जा रहे हैं।
धूमल जब भी सीएम बने, मेरे खिलाफ झूठे केस बनाए गए। वह इस मामले को कभी सार्वजनिक मंच पर नहीं लाना चाहते, लेकिन पर्दे के पीछे की यह सच्चाई आम जनता तक पहुंचनी चाहिए। शिलाई और कफोटा में जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि ट्रांसगिरी को जनजातीय घोषित करने का मसला केंद्र को भेजा है।
कहा कि मेरी पीढ़ी 121वीं पीढ़ी है। मुझे भारत सरकार से जमीन मिली है। वह भी उतनी नहीं रही। सीलिंग एक्ट में भारी मात्रा में जमीन कट गई। भाजपा सरकार ने करोड़ों की जमीन महज एक रुपये की लीज पर दी है।