फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल पर बोले सीएम, एचपीसीए ने लिखित में नहीं मांगी सुरक्षा

Sun, 01 May 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि एचपीसीए की ओर से सुरक्षा के लिए लिखित में मांग नहीं आई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल के कुल्‍लू दौरे पर गए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने च्वाई में कहा कि धूमल परिवार एचपीसीए को अपनी निजी संपत्ति समझता है। साथ ही कहा कि धर्मशाला में होने वाले मैच के लिए किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से प्रीति जिंटा ने उनसे धर्मशाला के लिए सुरक्षा देने और मैच में आने का न्योता दिया था, जिसे प्रदेश सरकार ने माना था।
विज्ञापन


एचपीसीए की ओर से सुरक्षा के लिए लिखित में मांग नहीं आई। खेल राजनीतिक क्षेत्र नहीं है, खेलों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के साथ टी-20 मैच शहीदों के परिजनों की मांग पर रद्द किया था, जबकि सरकार ने उस समय भी सुरक्षा की गारंटी दी थी।

यह शहीदों के परिवारों की मांग थी कि धर्मशाला में पाकिस्तान के साथ कोई मैच न हो। धर्मशाला में आईपीएल मैचों के आयोजन के लिए कभी भी एचपीसीए ने मैचों को लेकर लिखित में सुरक्षा गारंटी नहीं मांगी। यदि लिखित में गारंटी मांगते तो लिखित में दे देते। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार का इसमें कोई रोल नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें