फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाली की रैली पर सुधीर के बाद अब सीएम ने ली चुटकी

Fri, 13 May 2016 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
जीएस बाली की रैली पर शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा के बाद अब सीएम वीरभद्र सिंह ने चुटकी ली है। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
धर्मशाला में सोनिया गांधी के समर्थन में वरिष्ठ मंत्री जीएस बाली की रैली पर शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा के बाद अब सीएम वीरभद्र सिंह ने चुटकी ली है। मंगलवार को शिमला के पीटरहॉफ में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि ऐसी कोई भी रैली उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन


जीएस बाली से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं अपना फर्ज और कर्म करता हूं। इससे ज्यादा कोई भी कमेंट नहीं करूंगा। सीएम ने कहा कि एनडीआरएफ की टीम तत्तापानी घटना के मद्देनजर पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि अभी नौकरियों में इंटरव्यू खत्म करने के मामले पर विचार विमर्श चल रहा है।

बंद पड़े विश्राम गृहों का होगा जीर्णोद्धार
कमला नेहरू अस्पताल शिमला में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में बंद पड़े विश्राम गृहों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए प्लान तैयार किया है। कांगड़ा और सिरमौर में मॉडल हेल्थ जिले खोलने पर विचार चल रहा है। मनी लांड्रिंग मामले में राहत मिलने के सवाल पर सीएम ने कहा कि ऐसी कोई खबर दिल्ली से नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें